HEADLINES


More

हरियाणा में 310 हुए कुल संक्रमित, फरीदाबाद में बुजुर्ग की मौत

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 April 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद. हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 310 पहुंच गई है। बुधवार को झज्जर जिले में 1 नया मरीज सामने आया है। वह भी दिल्ली अजादपुर मंडी से सब्जी लेकर आता था। इसके बाद अब झज्जर जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7 हो गया है। वहीं फरीदाबाद में एक 67 वर्षीय व्यक्ति की प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हा
लांकि टेस्ट प्राइवेट लैब से करवाया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे हैं। इसके बाद ही पुष्टि हो पाएगी की वह कोरोना पॉजिटिव था या नहीं। फरीदाबाद में एक बुजुर्ग की मौत के बाद  स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। 67 वर्षीय इस व्यक्ति की बीती रात करीब 10:30 बजे मृत्यु हुई है। एक निजी अस्पताल में भर्ती रहे इस व्यक्ति का इलाज चल रहा था। उसी निजी अस्पताल ने अपने स्तर पर ही मृतक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट एक प्राइवेट लैब से  करवाया था, जिसमें उसे पॉजीटिव बताया गया था।  हालांकि कहा जा रहा है कि इस व्यक्ति को शुगर, हाईपरटेंशन व सांस की गंभीर बीमारी थी। मगर प्राइवेट लैब की जांच में इस व्यक्ति को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि एक मरीज की उम्र करीब 68 वर्ष थी, जो एक निजी अस्पताल में 27 अप्रैल को भर्ती हुआ था। बीती रात करीब 10:30 बजे निधन हो गया। प्राइवेट लैब से जांच के मामले पहले भी संदेहास्पद रहे हैं, अतः इसकी सरकारी लैब से कोरोना जांच करवाने के लिए दोबारा सैंपल भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट पेंडिंग है।

No comments :

Leave a Reply