//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में सोमवार को कोरोना से जुड़ा एक नया मामला आया है, इसके बाद कुल मरीजों की संख्या 238 पहुंच गई है। इनमें से 101 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर भी जा चुके हैं। सोमवार को 11 मरीजों को छुट्टी दी गई। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम के म
रीज हैं, यहां से 9 और सोनीपत व जींद से 1-1 मरीज ठीक हुआ है। वहीं पंचकूला में एक जमाती पॉजिटिव मिला है, जो हिमाचल में जमात लगाकर पहुंचा था। हरियाणा में संक्रमित जमातियों की कुल संख्या भी 133 पहुंच गई है। राज्य में संक्रमित का आंकड़ा 238 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। फरीदाबाद में 42, गुरुग्राम में 36, पलवल में 34, पंचकूला में 18, अम्बाला में 11, सोनीपत में 7, करनाल में 6, पानीपत में 5, सिरसा चार, यमुनानगर व भिवानी में 3-3, कैथल, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ-साथ मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा हुआ है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 251 बनता है।

No comments :