HEADLINES


More

हरियाणा में 214 मामले - 3 नए मरीज आए, पलवल में संक्रमित मिला शख्स निजामुद्दीन में करता था दूध की सप्लाई

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 18 April 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या में शनिवार को तीन का इजाफा हुआ। अब कुल संक्रमित 214 हो गए हैं। शनिवार को पलवल में 1, नूंह में 1 और पंचकूला में 1-1 मरीज सामने आया है। वहीं दो मरीज ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कुल ठीक मरीजों की संख्या 74 हो गई है।
पलवल के कारना गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। वह निजामुद्दीन में दूध की सप्लाई करता था। अभी कुछ दिन पहले दूध तो बंद कर दिया था लेकिन वो पैसे लेने गया था। स्वास्थ्य विभाग ने 14 अप्रैल को उसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। शुक्रवार रात को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उसके परिवार के तीन सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है। अब पलवल में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हो गई है। इनमें से 11 ठीक हो चुके है। 

No comments :

Leave a Reply