HEADLINES


More

आशा वर्कर यूनियन फरीदाबाद का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी लगातार जारी

Posted by : pramod goyal on : Friday 13 March 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 13 मार्च। विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर यूनियन  फरीदाबाद का धरनाआज  शुक्रवार को   तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा।आज के धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान हेमलता ने की जबकि संचालन ज्वाइंट सेक्रेट्री रेखा शर्मा ने किया। इस मौके पर सीटू के   जिला प्रधान निरंतर पराशर,जिला सचिव कामरेड बाबू शर्मा और जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। धरने में सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आंदोलनरत आशा वर्करों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला  उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल  ने हरियाणा सरकार पर आशा
वर्करों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर बहुत अधिक काम करती है  लेकिन  इसके एवज में उन्हें मिलने    वाली प्रोत्साहन राशियों का भुगतान समय पर नहीं होता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इनके साथ भेदभाव करते हैं  आशा वर्करों को उनके सेंट्ररो पर बैठने का स्थान भी नहीं मिलता। हाजरी रजिस्टर नहीं लगाया जाता है। आशा वर्करों को हेल्थ सेंटरों पर किसी प्रकार की दवाइयां नहीं दी जाती हैं। ताकि  इसका लाभ बीमार लोगों को मौके पर मिल सके। इसके अलावा उन्हें न्यूनतम योग्यता के अनुसार विभाग में एएनएम की भर्ती और पदोन्नति में वरीयता भी नहीं दी जाती है।  जिसके कारण   उनको आशा वर्कर के पद पर ही संतोष करना पड़ता है। उनकी किसी भी प्रकार की पदोन्नति और विभाग में अन्य पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकती है यूनियन की मांग है कि शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की हुई आशा वर्करों को विभाग में एएनएम और कोऑर्डिनेटर  की सीधी भर्ती में वरीयता दी जाए। 

No comments :

Leave a Reply