HEADLINES


More

रेडक्रॉस की कल्याणकारी गतिविधियों से संबंधित बस को झंडी दिखाकर रवाना किया

Posted by : pramod goyal on : Monday 9 March 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 9 मार्च। जिला रेडक्रॉस समिति के प्रधान एवं उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार एसडीएम अमित कुमार ने लघु सचिवालय से भारतीय रेडक्रॉस की कल्याणकारी गतिविधियों से संबंधित बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। 
एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि भारतीय रेडक्रास की स्थापना
1920 में हुई थी इसलिए भारतीय रेडक्रॉस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय रेडक्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ कार्यालय से रेडक्रास गतिविधियों पर आधारित तीन बसें महामहिम राज्यपाल हरियाणा द्वारा चंडीगढ़ से गत 28 फरवरी को झंडी दिखाकर रवाना की गई हंै। ये बसें हरियाणा राज्य के सभी जिलों में आमजन को रेडक्रॉस एवं सैंट जॉन एम्बुलैंस (इंडिया) की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी देंगी। 
एसडीएम अमित कुमार  ने बताया कि फरीदाबाद जिले में भी रेडक्रॉस द्वारा अनेक प्रकार के जनहित कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। इन सभी की जानकारी गांव स्तर पर सभी जन मानस को देने के लिए गतिविधियों पर आधारित ये बस रवाना की गई हैं, जो कि दो दिनों तक जिले के विभिन्न गांवों को कवर करेगी। 
इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने बताया कि रेडक्रॉस सदैव मानवता की सेवा में तत्पर रहती है। इस बस के माध्यम से फरीदाबाद जिले निवासियों को रेडक्रास द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे काफी जानकारी मिलेगी, जिसका लाभ वे आवश्यक्ता अनुसार लेने के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस बस में रेडक्रॉस की ओर से 2 अधिकारी एवं 5 स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे, जिनसे मौके पर ही अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस बस के माध्यम से चंदावली, मछगर, दयालपुर, छांयसा, सीकरी, प्रहलादपुर, सेहतपुर, बादशाहपुर, पलवली, नचौली, जवां, फतेहपुर, तिगांव व प्याला आदि गांवों के लोगों को जागरूक किया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply