HEADLINES


More

हरियाणा का पहला कोरोनावायरस मामला आया सामने, मलेशिया और इंडोनेशिया से आई महिला मिली पॉजिटिव

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 March 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
गुरुग्राम। हरियाणा में पहला कोरोनावायरस पॉजिटिव मामला सामने आया है। मलेशिया और इंडोनेशिया घूमकर लौटी एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। अभी तक हरियाणा के एक भी नागरिक को कोरोनावायरस से पॉजिटिव नहीं था। विदेश से आए 14 नागरिकों को हरियाणा में भर्ती किया गया था। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। वह 4 मार्च को मलेशिया और इंडोनेशिया से लौटी थी। कोरोना के लक्षण नजर आने पर महिला ने 12 मार्च को अपने सेंपल जांच के लिए दिए थे, जिसमें कोरोनावायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। उसके परिवार व संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। बता दें कि हरियाणा में अभी तक 2992 लोगों को अॉब्जर्वेशन पर रखा गया है। 66 सैंपल चैकिंग के लिए भेजे गए हैं, जिसमें 54 केस नेगेटिव आए हैं, 11 की रिपोर्ट अभी आनी बाकि है। 

No comments :

Leave a Reply