HEADLINES


More

कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री व सांसद खुर्शीद अहमद का निधन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 17 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद खुर्शीद अहमद का रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को निधन हो गया। 86 वर्षीय खुर्शीद अहमद फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। वे मेवात के पुराने कांग्रेस नेताओं में शुमार थे। उन्हें नूंह में सोमवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
चौधरी खुर्शीद अहमद का जन्म 20 जून 1934 में हुआ। वे ज्वाइंट पंजाब में पंजाब विधानसभा के विधायक बने थे। इसके बाद हरियाणा अलग हुआ तो वे 1968,1977, 1987 और 1996 में विधायक बने। 1988 में वे सांसद भी बने। अपने राजनीतिक सफर के दौरान खुर्शीद अहमद दो बार हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। उनकी गिनती मेवात के बड़े कांग्रेस नेताओं में होती थी। 
खुर्शीद अहमद ने 1961 में फिरदौस बेगम से शादी की। उनके तीन बेटे और 1 बेटी हैं। आफताब अहमद, महताब अहमद, अंजुम अहमद और रुखसाना। उनके बेटे आफताब अहमद भी नूंह से मौजूदा विधायक हैं। महताब अहमद वकील हैं, जबकि सबसे छोटे बेटे अंजुम अहमद पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय में वकील हैं। 

No comments :

Leave a Reply