HEADLINES


More

महाकाल मंदिर में दूल्हा बने शिव, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Posted by : pramod goyal on : Friday 21 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
उज्जैन. देशभर में महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर के पट शुक्रवार तड़के 2.30 बजे खोल दिए गए। अब यह पट शनिवार रात 11 बजे बंद होंगे,यानी लगातार 44 घंटे बाबा के दर्शन होंगे।  इस दौरान भगवान शिव को दूल्हे के रूप में सजाया गया है। महाकालेश्वर में गर्भगृह में प्रवेश बंद रखा गया है। 22 फरवरी को सुबह सेहरा दर्शन होंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजे भस्म आरती होगी। साल में एक बार ही भस्म आरती दोपहर में होती है।  
महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दर्शन के लिए गुरुवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार शुरू हो गई थी। प्रत्येक श्रद्धालु को सामान्य कतार में 2 घंटे और 250 रुपए से सशुल्क दर्शन में 1 घंटे का समय लग रहा है। सामान्य, सशुल्क दर्शन तथा वीआईपी पास की कतारें हरसिद्धि चौराहे से शुरू हो रही है। 28 साल बाद महाशिवरात्रि शश योग में मनाई जा रही है। ज्योतिषविद् अर्चना सरमंडल के अनुसार शनि और चंद्रमा की युति से शश योग का निर्माण हो रहा है। 

No comments :

Leave a Reply