HEADLINES


More

एन एच तीन के सरकारी स्कूल में मातृभाषा दिवस मनाया गया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 21 February 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार मातृभाषा दिवस प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने मातृभाषा
पर आधारित पोस्टर बनाए, अध्यापकों ने भाषा की अनिवार्यता व उपयोगिता पर व्याख्यान दिया और बच्चों ने पत्रवाचन किया। विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष 19वां 'अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' मनाया जा रहा है। हर साल इस दिवस की अलग थीम होती है। इस वर्ष इसकी थीम है, विकास, शांति और संधि में देशज भाषाओं के मायने। यूनेस्को के मुताबिक दुनियाभर में 6000 भाषाएं बोली जाती हैं। भारत की बात करें तो, वर्ष 1961 की जनगणना के मुताबिक, यहां 1652 भाषाएं बोली जाती हैं। इनमें से 42.2 करोड़ लोगों की मातृभाषा हिंदी है। भारत में 29 भाषाएं ऐसी हैं उनको बोलने वालों की संख्या 10 लाख से ज्यादा है। भारत में 7 भाषाएं ऐसी बोली जाती है, जिनको बोलने वालों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। भारत में 122 ऐसी भाषाएं हैं, जिनको बोलने वालों की संख्या निरंतर समाप्त होती जा रही है। रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने आगे बताया कि वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस के 22वें संस्करण इथोनोलॉज के मुताबिक विश्व भर की 20 सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में 6 भारतीय भाषाएं हैं जिनमें हिंदी तीसरे स्थान पर है। विश्व भर में 61.5 करोड़ लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। हिंदी के बाद बंगाली विश्व भर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में 7वें स्थान पर है। हिंदी और पंजाबी के बाद बांग्ला भारत में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। देश में 14 हजार लोगों की मातृभाषा संस्कृत है।

No comments :

Leave a Reply