//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गाइड सोनिया को राजभवन हरियाणा में चंडीगढ़ में महामहिम राज्य
पाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में लौटने पर सोनिया को प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा, गाइड इंचार्ज ममता, ललिता, सुंदरलाल, शिवम् सहित सभी अध्यापकों ने सर्टिफिकेट और पौधा देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन वर्ष 1908 में ब्रिटेन में सर बेडेन पॉवेल द्वारा आरम्भ किया गया। धीरे-धीरे यह आंदोलन हर एक सुसंगठित राष्ट्र में फैलने लगा, जिसमे भारत भी शामिल था। भारत में स्काउटिंग की शुरुआत वर्ष 1909 में हुई, तथा आगे चलकर भारत वर्ष 1938 में स्काउट आंदोलन के विश्व संगठन का सदस्य भी बना। वर्ष 1911 में भारत में गाइडिंग की शुरुआत हुई, तथा 1928 में स्थापित गर्ल गाइड्स तथा गर्ल स्काउट्स के विश्व संगठन में भारत ने एक संस्थापक सदस्य की भूमिका निभाई।
No comments :