HEADLINES


More

एक और विधायक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 20 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
वाराणसी. उत्तर प्रदेश के भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। विधायक त्रिपाठी पर अपने भतीजे समेत पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर वाराणसी की रहने वाली महिला के साथ एक महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने 10 फरवरी को विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में विधायक समेत कुल सात लोगों पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376डी, 313, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

भदोही के एसपी राम बदन सिंह ने कहा- महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि त्रिपाठी के भतीजे संदीप ने सबसे पहले उससे 2016 में दुष्कर्म किया। संदीप ने महिला से शादी करने का वादा किया था, इसलिए उसने तब उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव के समय उसे संदीप ने एक महीने तक होटल में रखा। उस दौरान सात लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी कहा कि जब वह गर्भवती हो गई, तो जबर्दस्ती उसका गर्भपात कराया गया।

No comments :

Leave a Reply