HEADLINES


More

हरियाणा की अदालतों में अब हिंदी में काम होगा

Posted by : pramod goyal on : Friday 3 January 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़
नए साल में हरियाणा सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि अब हरियाणा की सभी अदालतों और ट्रिब्यूनल में हिंदी में कामकाज होगा। कैबिनेट ने इस निर्णय पर मुहर लगा दी है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत सभी मंत्री मौजूद रहे।
बैठक में हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र की तारीख भी तय की गई है। 20, 21 और 22 को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इस सत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिडला भी शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इसमें हुए फैसलों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रेसवार्ता करेंगे।

No comments :

Leave a Reply