//# Adsense Code Here #//
मुंबई. दिल्ली के एक श्रद्धालु ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर को 35 किलो सोना दान में दिया। इसकी कीमत 14 करोड़ रुपए है। मंदिर के 219 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक, सिद्धिविनायक मंदिर सिंदूर लेपन के लिए 4 दिनों (15 जनवरी से 19 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा के लिए) तक बंद था।
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने सोमवार को बताया, दान में मिले इस सोने का इस्तेमाल मंदिर के दरवाजे, छत और गुंबद में किया गया। बांदेकर ने दान दाता के नाम का खुलासा नहीं किया है।
No comments :