//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया तेज़ हो गयी है | संगठन के चुनाव हेतु आज एक महत्त्वपूर्ण
कार्यशाला जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी की अध्यक्षता में मिलन वाटिका , सेक्टर 11 में संपन्न हुई | इस कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश की उपाध्यक्षा श्रीमती नीरा तोमर जी , जिले के चुनाव अधिकारी श्री जी.एल शर्मा जी, सह अधिकारी श्री वीरपाल दीक्षित जी व श्री जगमोहन गोयल जी , जिले की प्रभारी श्रीमती गार्गी कक्कड़ जी ,बड़खल की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा जी , फरीदाबाद विधानसभा के विधायक श्री नरेन्द्र गुप्ता जी व सभी मंडलों के अध्यक्ष व मंडल के चुनाव हेतु नियुक्त मंडल अधिकारी,सहअधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे | बैठक में जिला चुनाव अधिकारी श्री जी. एल शर्मा ने आगामी शक्तिकेंद्र व बूथ समिति के चुनाव की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से जानकारी मंडल अध्यक्ष और मंडल चुनाव अधिकारियों को दी | मंडल चुनाव अधिकारियों को शक्ति केंद्र व बूथ समिति पर बनने वाले चुनाव प्रभारी एवं अधिकारियों के नाम 15 दिसंबर तक जिला चुनाव अधिकारी को देना निर्धारित किया | संगठन के चुनाव निमित्त सामग्री व फॉर्म जिला कार्यालय सेक्टर 9 में पहुँच गए हैं आज से उनका वितरण भी शुरू हो चुका है | संगठन के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा व 25 दिसंबर तक बूथ स्तर के संगठन का गठन होना निश्चित हुआ है |

No comments :