HEADLINES


More

किसान की मदद को नर्चर फाउंडेशन ने की पहल

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 December 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


फरीदाबाद।  नर्चर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष तथा अधिवक्ता कमल सिंह तंवर प्रतिनिधि सत्यभान सिंह चौहान को घायल किसान कुशलपाल सिंह के लिए चेक सौंपते हुए। साथ में हैं जय प्रकाश गौड़, कविता सिंह तथा रीना भट्टाचार्य।
सडक़ हादसे में घायल हुए गरीब किसान कुशल पाल सिंह की मदद के लिए सामाजिक संस्था नर्चर फाउंडेशन ने मदद की पहल की है। फाउंडेशन ने बैठक कर तय किया कि फाउंडेशन घायल किसान कुशलपाल सिंह के इलाज में आर्थिक मदद करेगी।
संस्थापक कमल सिंह तंवर ने बताया कि संस्था के प्रतिनिधि सत्यभान सिंह चौहान को 11 हजार रुपये का चेक सौंप दिया गया है। आगे भी जरूरत पड़ेगी, तो संस्था उनकी मदद करेगी। ट्रैक्टर चलाते हुए एक घटना में किसान कुशलपाल सिंह का एक पैर कट गया था। कमल सिंह ने बताया कि संस्था समय-समय पर जरुरतमंद के काम आती है और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही है। बैठक में जय प्रकाश गौड़, कविता सिंह, रीना भट्टाचार्य, निखिल गर्ग, कुसुम चौधरी तथा पूजा गौड़ मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply