HEADLINES


More

बढ़ती सर्दी के चलते सोमवार से सरकारी स्कूलों का टाइम बदला

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 1 December 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।  हरियाणा में बढ़ती सर्दी के चलते कल यानी सोमवार से सरकारी स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। अब सभी सरकारी स्कूल साढ़े नौ बजे खुलेंगे, जबकि छुट्टी दोपहर साढ़े तीन बजे होगी। अभी तक सरकारी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक था। शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिला। सुबह नौ बजे तक कई इलाकों में कोहरा छाया रहा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति ज्यादा खराब रही। दूसरा, पारा भी लगातार गिर रहा है।  लिहाजा ठंड में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने स्कूलों का समय बदला गया है। स्कूल टाइमिंग में यह बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र तक जारी रहेगा। इसके अलावा जो स्कूल दो शिफ्टों में चल रहे हैं, वहां  स्कूल की पहली शिफ्ट  सुबह 7.55 बजे शुरू होगी  जो दोपहर साढ़े बारह बजे खत्म होगी। 
जबकि दूसरी शिफ्ट मे स्कूल दोपहर साढ़े बारह बजे खुलेंगे और शाम 5.25 बजे छुट्टी होगी। स्कूलों के समय में बदलाव से 20 लाख 87 हजार बच्चों को फायदा होगा।

No comments :

Leave a Reply