HEADLINES


More

EVM का नया अर्थ बताया मनोहरलाल खट्टर ने - Every Vote for Modi

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 17 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली: 
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Elections 2019) से पहले राज्य की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने बुधवार को अजीब-सा संदेश ट्वीट कर दावा किया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले संक्षिप्त रूप EVM का अर्थ 'Every Vote for Modi' (हर वोट मोदी के लिए) तथा 'Every Vote for Manohar' (हर वोट मनोहर के लिए) होता है. हालांकि उनका अर्थ संभवतः वह नहीं रहा होगा, जैसा विपक्षी नेताओं ने इस ट्वीट का निकाला.


बैलट पेपर और बैलट बॉक्स से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (Electronic Voting Machine) को संक्षेप में EVM कहा जाता है, और इससे चुनाव प्रक्रिया में लगने वाले समय की बहुत बचत होती है. लेकिन पिछले कुछ सालों में ये EVM विवादों में घिरी रही हैं, और विपक्षी पार्टियां आरोप लगाती रही हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर इनसे छेड़छाड़ की जाती रही है.

No comments :

Leave a Reply