HEADLINES


More

कांग्रेस सरकार बनने पर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का होगा जड़मूल से समाधान : लखन सिंगला

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 15 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 15 अक्टूबर। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने भाजपा सरकार पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि पांच सालों में केवल जुमलेबाजी करने वाली भाजपा को अब चुनाव के समय जनता की सुध आई इसलिए अपनी जमीन खिसकती
देख भाजपाई तरह-तरह के सब्जबाग दिखाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन जनता अब इन भाजपाईयों की जुमलेबाजी में फंसने वाली नहीं है और 21 अक्तूबर को वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में निश्चित रुप से कांग्रेस की सरकार बन रही है और सरकार बनने के बाद पहली कलम से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का जड़मूल से समाधान किया जाएगा। श्री सिंगला आज अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत सेक्टर-10 डीएलएफ, राजा गार्डन, सेक्टर-19, ए.सी. नगर, सेक्टर-16, भूमिया पार्क, गांव अजरौंदा, पुरानी चुंगी सहित कई जगहों पर आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने फूल मालाओं से लखन सिंगला का स्वागत कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का विश्वास दिलाया।

No comments :

Leave a Reply