//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। विधानसभा चुनावों के प्रचार प्रसार का अंतिम चरण चल रहा है ऐसे में भाजपा ऐडी चोटी का जोर लगा रही है, नाक का सबाल बनी पृथला की सीट पर भाजपा ने पूरा ध्यान केन्द्रित कर दिया है, पहले मुख्यमंत्री, फिर प्रधानमंत्री और आज रक्षामंत्री
राजनाथ सिंह पृथला विधानसभा के गांव छायंसा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिये पहुंचे, जिनके पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोंकर, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा और पूर्व सीपीएस शारदा राठौर ने जोरदार स्वागत किया, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सोहनपाल छोंकर के लिये वोट की अपील की और भाजपा से बागी होकर आजाद चुनाव लड रहे नयनपाल रावत को सलाह दी कि अभी भी वक्त है सोहनपाल छोंकर को समर्थन दे दें पार्टी उनके बारे में जरूर सोचेगी। वहीं राजनाथ सिंह ने केन्द्र की दर्जना उपलब्धियों का बखान किया और राफेल पर कांगेस को घेरते हुए कहा कि राफेल पर उन्हें ओम न लिखकर क्या राहुल गांधाी का नाम लिखना चाहिये था, जबसे कांग्रेस ने देशविरोधी और धर्म विरोधी बातें करना शुरू किया है तभी से कांग्रेस नीचे की ओर खिसक रही है।

No comments :