//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
चुनावी समर में 481 प्रत्याशी करोड़पति हैं। नामांकन का विश्लेषण करने वाली संस्था एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 335 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जजपा के सोहना से उम्मीदवार रोहतास सिंह के पास हैं। नारनौंद से चुनाव लड़ रहे कैप्टन अभिमन्यु 170 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। लेकिन वे कर्ज में भी दूसरे नंबर पर हैं।
सबसे ज्यादा 78 करोड़ रुपए का कर्ज 95 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक गोपाल कांडा पर है। गुड़गांव से कांग्रेस के उम्मीदवार सुखबीर कटारिया ने प्रॉपर्टी 106 करोड़ रुपए दर्शाई है। सालाना आय में सबसे आगे भाजपा के गढ़ी सांपला किलोई से प्रत्याशी सतीश नांदल है। वे अकेले सालाना 4 करोड़ तो उनका पूरा परिवार कुल 6 करोड़ रुपए की कमाई कर रहा है। जबकि कैप्टन अभिमन्यु खुद एक करोड़ तो पूरा परिवार चार करोड़ कमा रहा है।

No comments :