HEADLINES


More

राष्ट्र नवनिर्माण में शोधकर्ताओं कि अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका : उप कुलपति राजबीर सिंह

Posted by : pramod goyal on : Sunday 13 October 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।  एन एच 3 स्थित  डी ए वी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद के आईक्यूएसी सेल द्वारा एवं  नैक प्रायोजित  दो दिवसीय अंतर्विषय के ऊपर  राष्ट्रीय संगोष्ठी का  समापन हुआ |  समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह उपस्थित हुए | विशिष्ट अतिथि के रूप में उधोगपति सीइओ करन चौधरी  और मु
ख्य वक्ता के रूप में भारत सरकार के मास्टर ट्रेनर डॉ आई जे मित्तल मौजूद रहे  |

एमडीयू रोहतक  के उपकुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा व्  डी ए वी शताब्दी कॉलेज की प्रशंसा करते हुए डी ए वी को   विश्वद्यालय के   बेहतरीन संस्थाओ में से एक बताया |  कॉलेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में चुने गए विषय पर चर्चा करते हुए  उपकुलपति ने कहा की वर्त्तमान परिपेक्ष्य में विभिन्न  विषयों के ऊपर शोध के द्वारा  महत्वपूर्ण   बदलाव लाया जा रहा है | राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न राज्यों से आये शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए सामाजिक, वैज्ञानिक व् पर्यावरण के बदलाव  में उनके योगदान कि सराहना करते हुए कहा कि शोध के मध्यम से राष्ट्र नवनिर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जा रहा है | 

No comments :

Leave a Reply