HEADLINES


More

कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला की पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 19 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 19 अक्टूबर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जहां बीती रात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ओल्ड फरीदाबाद के बराही तालाब में उनके पक्ष में
विशाल जनसभा को संबोधित कर लोगों से उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया वहीं ओल्ड फरीदाबाद की अग्रवाल धर्मशाला में उन्हें छत्तीस बिरादरी के लोगों ने अपना पूर्ण समर्थन देने हुए भारी मतों से विजयी बनाने का विश्वास दिलाया। कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने आज ओल्ड फरीदाबाद के ऐतिहासिक माता पथवारी मंदिर में पूजा अर्चना करके पदयात्रा निकालते हुए बाजार में लोगों से जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यह विशाल पदयात्रा जैसे-जैसे बाजारों में पहुंची, वहां दुकानदारों एवं व्यापारियों सहित छत्तीस बिरादरी के लोगों ने पुष्प वर्षा करके व ढोल नगाड़ों के साथ पदयात्रा का स्वागत किया और सिंगला को अपना विधायक चुनने का ऐलान किया। पदयात्रा के दौरान समाज की छत्तीस बिरादरी के लोगों के मिले स्नेह व आर्शीवाद से उत्साहित कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने कहा कि अब समय आ गया है, जब भाजपा रुपी अहंकारी सरकार को जनता वोट की चोट से जवाब देने का काम करें। 

No comments :

Leave a Reply