HEADLINES


More

कांग्रेस को अगले स्थापना दिवस पर नया मुख्यालय मिलेगा, इंदिरा गांधी भवन नाम होगा

Posted by : pramod goyal on : Sunday 22 September 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली. कांग्रेस का नया मुख्यालय सेंट्रल दिल्ली में 9 कोटला रोड पर बनाया जा रहा है। इसका नाम इंदिरा गांधी भवन होगा। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नए मुख्यालय में अगले स्थापना दिवस यानी 28 दिसंबर से कामकाज शुरू हो जाएगा। इसी दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भवन का उद्घाटन करेंगी। पिछले चार दशकों से कांग्रेस का मौजूदा मुख्यालय दिल्ली के 24 अकबर रोड पर स्थित है।
नए मुख्यालय में छह मंजिलें होंगी और यह दीन दयाल उपाध्याय रोड स्थित भाजपा मुख्यालय के नजदीक होगा, लेकिन पार्टी ने इसका मुख्य द्वारा कोटला रोड पर रखने का निर्णय लिया है। 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के अलावा दिल्ली के 26 अकबर रोड पर कांग्रेस की इकाई सेवा दल, 5 रायसीना रोड पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का कार्यालय भी है। इन सभी को नए मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply