//# Adsense Code Here #//
कैथल. कैथल बाल उपवन से तीन साल आठ महीने की अंजलि आगे का जीवन बेल्जियम में गुजारेगी। उसे बेल्जियम के परिवार ने गोद लिया है। बाल उपवन के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी बच्ची को विदेशी दंपती ने गोद लिया है। इससे श्री सनातन धर्म सभा, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य खुश हैं।
बेल्जियम से महिला मार्टिंन ने बताया कि वह सोशल वर्कर और एक वृद्ध आश्रम चलाती है। उसके पति आईटी इंजीनियर हैं। उसकी शादी से पहले ही इच्छा थी कि वह एक बेटी गोद लेगी और वो भी इंडिया से। उसे इंडिया पसंद है। उसने अपनी यह इच्छा पति निजक्रीस को भी बता दी थी। आज उनके दो बेटे जाराए और जोपे हैं। इसके बावजूद उनकी बेटी गोद लेने की इच्छा बनी रही।
उन्होंने चार साल पहले इंडिया से किसी बच्ची को गोद लेने के लिए आवेदन किया था। मार्टिंन ने कहा कि आज उनकी इच्छा व परिवार पूरा हो गया है। इससे वे सभी खुश हैं। उन्होंने बताया कि वे आज के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने केलेंडर लगा रखा था, जिस पर हर रोज एक दिन गुजरने पर क्राॅस लगाते थे, ताकि वे आज के दिन को याद रख सकें। बच्ची को कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आज परिवार को अंजलि को सौंपने से पहले बाल उपवन में छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
No comments :