//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। शहीद बाबा दीपसिंह जी चेरिटेबल सोसायटी द्वारा प्याली चौक का सौंदर्यीकरण कर वहां बाबा दीप सिंह के नाम पर ड्रीम चौ
क का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने प्याली चौक का नाम शहीद बाबा दीपसिंह जी के नाम पर रखने की अनुमति प्रदान कर दी है। एनआईटी के विधायक नगेंद्र भड़ाना के प्रयासों से निगम प्रशासन ने सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पारित कर प्याली चौक का नामकरण बाबा दीपसिंह जी के नाम पर कर दिया है। निगम प्रशासन की स्वीकृति के बाद शहीद बाबा दीप सिंह जी चेरिटेबल सोसायटी द्वारा करीब दो करोड़ रुपए की लागत से प्याली चौक पर ड्रीम चौक का निर्माण किया जा रहा है। यह जानकारी सोसायटी के चेयरमैन बाबा अजीत सिंह ने एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि बाबा दीपसिंह चेरिटेबल सोसायटी पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढक़र कार्य कर रही है। सोसायटी के तत्वावधान में अंबाला में तो बड़े पैमाने पर अस्पताल व स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, इसके साथ ही फरीदाबाद में भी सोसायटी द्वारा 10 बिस्तर का चेरिटेबल अस्पताल चलाया जा रहा है। जिसमें हर रोज सैंकड़ों लोग मामूली से खर्च पर बेहतर ईलाज लेते हैं। बाबा अजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल उनकी संस्था द्वारा प्याली चौक पर शहीद बाबा दीप सिंह जी के नाम पर ड्रीम चौक का निर्माण किया जा रहा है। इस चौक को स्टील व एल्मुनियम के जरिए बेहतरीन व शानदार तरीके से डिलाईन किया गया है। बाबा अजीत सिंह का दावा है कि यह एशिया का सबसे पहला व बड़ा चौक होगा, जोकि पूरा बनने के बाद बेहद ही खूबसूरत दिखाई देगा। उनके अनुसार यह चौक 45 फुट ऊंचा तथा 50 फुट राऊंड में बनाया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इस चौक पर चार भाषाओं में सरबत दा भला लिखवाया जा रहा है। इसके अलावा हिंदू, मुस्लिम, ईसाई व सिख धर्मों के प्रतीक चिन्ह भी वहां लगाए जाएंगे। सभी धर्मों को इससे पे्ररणा मिलेगी।

No comments :