HEADLINES


More

सीवरमैन कर्मचारी की भर्ती को लेकर सीवरमैन यूनियन का धरना लगातार जारी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 4 September 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद । सीवरमैन कर्मचारी की भर्ती को लेकर सीवरमैन यूनियन का धरना लगातार 15वें दिन भी जारी रहा। आज के धरने की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी के प्रदेश स्तरीय नेता एवं सीवरमैन कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार ने की। इस अवसर पर आयोजित धरने का संचालन यूनियन
के कोषाध्यक्ष प्रदीप चावरिया ने किया। धरने में विशेष रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, सचिव भाई नानकचंद खैरालिया व सीवरमैन कर्मचारी यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने धरने को सम्बोधित किया। इस धरने में उपप्रधान गुलाब चिण्डालिया, सचिव विनोद घरौड़ा, प्रचार सचिव दिनेश कुमार, ऑफिस सचिव अनिल जनौली तथा सभी सीवरमैन कर्मचारी भी शामिल थे।
इसके अलावा ठेका प्रथा के प्रधान सौराज मेंढवाल व सचिव अनिल जनौली ने कहा कि निगम प्रशासन रोजाना बेफालतू का खर्च कर रहा है, लेकिन सीवर व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पूरे क्षेत्र की सीवर व्यवस्था सफाई न होने के कारण ध्वस्त हो गई है और यह कर्मचारियों की भर्ती के बारे में कुछ सोच भी नहीं रहा।
सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांग मंजूर नहीं की जाती तो आगामी 9 सितम्बर को वह स्वयं आमरण अनशन पर बैठ जाएगें। जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पहले 25 वार्डों थे तथा कर्मचारियों की संख्या भी अच्छी खासी थी। बाद में इन वार्डों को बढ़ाकर 40 कर दिया तथा सीवरमैन कर्मचारी रोजाना रिटायर हो रहे है। जिससे उनकी संख्या में सैकड़ों में रह गई है। लाखों की आबादी होने के बावजूद निगम प्रशासन इनकी भर्ती करने में आनाकानी कर रहा है। जबकि इन कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ा रहा है।

No comments :

Leave a Reply