//# Adsense Code Here #//
करनाल. प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि जीतने की क्षमता वाले और कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही विधानसभा चुनावों में टिकट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार अब तक कि सबसे नकारा सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर भाजपा को मात देने के लिए तैयार हैं। सैलजा करनाल की जाट धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रही थीं।
इस अवसर पर
पूर्व मुख्यमंत्री अाैर विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश को कांग्रेस भाजपा की खट्टर सरकार के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए कमर कस ली है। सीएम मनोहर लाल ने करनाल में एक भी सड़क नहीं बनाई, प्रदेश का क्या विकास करवाएंगे। कांग्रेस की सरकार आने पर भारी भरकम चालान से मुक्ति मिलेगी।
No comments :