HEADLINES


More

8 सितंबर को करनाल में राज्य स्तरीय आक्रोश रैली करने का फैसला - सुभाष लांबा

Posted by : pramod goyal on : Sunday 1 September 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,1 सितंबर। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने बीस जुलाई को मुख्यमंत्री के साथ हुई मीटिंग में मानी हुई मांगों को लागू न करने, धोषणा पत्र में किए वादों को लागू न करने और कर्मचारियों की अन्य मांगों के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैए के खिलाफ 8 सितंबर को करनाल में राज्य स्त
रीय आक्रोश रैली करने का फैसला लिया है। इस रैली को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने पुरी ताकत झोंक दी है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर सकसं की केन्द्रीय कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें सोमवार 2 सितंबर से जिलावार विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से संपर्क करने के लिए गेट मीटिंग करेंगी। उन्होंने बताया की इसके अलावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से सम्बंधित विभागीय संगठनों के नेताओं व संघ की जिला कमेटियों की सैंकड़ों टीमें भी 2 सितंबर से फिल्ड में उतर रही है। सभी टीमें रैली को सफल बनाने के लिए अगले सप्ताह पुरी ताकत झोंकने का काम करेंगी। उन्होंने बीस जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सरकार व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बीच कर्मचारियों की मांगों पर हुई बातचीत में मानी हुई मांगों को लागू न करने और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने,कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने, पंजाब के समान वेतनमान न देने और जन सेवाओं के विभागों में निजीकरण की नीतियों को तेजी से लागू करने की घोर निन्दा की है। संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 20 जुलाई को सरकार के साथ हुई मीटिंग में मानी हुई मांगों को लागू न करने पर कड़ी नाराजगी जताई है।

No comments :

Leave a Reply