HEADLINES


More

सरकार पुलिस दमन के बल पर आन्दोलन को दबा नहीं सकती - शास्त्री

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 27 August 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 27 अगस्त। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के
आह्वान पर आज से शुरू हुई तीन दिवसीय हड़ताल में नगर निगम के विभिन्न विभागों के चार हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारी कल भी हड़ताल पर रहेगें। आज की हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनंद ढकोलिया ने की। वहीं कल मुख्यमंत्री के जन आर्शीवाद कार्यक्रम को लेकर कर्मचारी नेताओं व पुलिस अधिकारियों ने बात की। पुलिस ने फोन पर जिला उपायुक्त से संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री से भी बात करवाई। श्री शास्त्री ने उपायुक्त को कहा कि हड़ताल मांगों का समाधान होने तक जारी रहेगी। श्री शास्त्री ने कहा कि सरकार पुलिस दमन के बल पर आन्दोलन को दबा नहीं सकती। यदि फरीदाबाद में कर्मचारियों के साथ दमन किया तो हरियाणा प्रदेश के तमाम विभागों के कर्मचारी इस हड़ताल में कूद पड़ेगें।
आज की हड़ताल को अन्य के अलावा कर्मी नेता गुरचरण खाण्डिय़ा, बलवीर सिंह बालगुहेर, नानकचंद खैरालिया, कमला, बिशन स्वरूप तेवतिया, सुभाष फेंटमार, रामकिशोर त्यागी, सोमपाल झिझोटिया, सर्व कर्मचारी के जिला प्रधान अशोक कुमार संघ के पूर्व मुख्य संगठनकर्ता विरेन्द्र डंगवाल, राजेन्द्र दहिया, रोडवेज के नेता बिजेन्द्र, टूरिज्म के नेता डिगम्बर डागर, बल्लू चिण्डालिया, दानसिंह, प्रेमपाल, महेन्द्र कुण्डिया, अनिल भगवाना, रविन्द्र टांक, रणजीत, रघुबीर चौटाला, माया, शकुन्तला, कमलेश, मीना, सुनीता आदि ने भी सम्बोधित किया। 

No comments :

Leave a Reply