HEADLINES


More

8 लाख के जाली नोटों के साथ 4 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday 24 August 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
तरनतारन. पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को तरनतारन में 8 लाख रुपए की जाली करंसी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जाली करंसी 2000, 500, 200 और 100 रुपए के नोटों में है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को रूटीन चेकिंग के दौरान नाके पर रोककर तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ का क्रम जारी है।
आरोपियों की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गंगा किला जिला लुधियाना, बलविंदर कुमार पुत्र भजन लाल निवासी हीरापुर जिला जालंधर, लखविंदर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी मलक अकालिया जिला मोगा व अंग्रेज सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी बहिक पछारिया (जीरा) जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
इस बारे में थाना सिटी की एसआई बलजीत कौर ने बताया कि उन्हें जाली करंसी के साथ होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ उन्होंने गुरुद्वारा टक्कर साहिब के पास नाका लगाकर संदिग्धों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि नाके पर दो बाइक्स पर सवार चार युवकों को रोककर इनसे पूछताछ शुरू की तो इनसे भारी मात्रा में जाली नोट बरामद किए गए। गिनती करने पर इस करंसी की मात्रा 8 लाख रुपए मिली।

No comments :

Leave a Reply