HEADLINES


More

जिस गेस्टहाउस में प्रियंका को रखा गया, वहां काटा गया बिजली और पानी का कनेक्शन - राहुल गांधी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 20 July 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को कहा कि चुनार गेस्ट हाउस में बिजली-पानी की आपूर्ति रोकना लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है लेकिन उनकी पार्टी इन हथकंडों से डरकर दलितों और आदिवासियों की लड़ाई
लड़ना बंद नहीं करेगी. गांधी ने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया, 'सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा को तानाशाही प्रवृति वाली यूपी सरकार द्वारा चुनार गेस्ट हाउस में कैद करके बिना बिजली-पानी के रातभर रोके रखना लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है.' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस इन हथकंडों से डरकर दलितों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ना बंद नहीं करेगी.'

No comments :

Leave a Reply