HEADLINES


More

नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री को बताया मुगेरीलाल

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 July 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरना शुरू कर दिया है, फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बडखल विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं को देख जयहिंद गदगद हो गये और हरियाणा में भी दिल्ली की
तरह चमत्कार करने की बात कह डाली, जयहिंद ने कहा कि आप पार्टी चमत्कारी पार्टी है जैसे दिल्ली में जीते वैसे ही अब हरियाणा की बारी है, भाजपा के 75 पार नारे पर जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री मुगेरी लाल बन गये हैं सपनों में डूबे हुए हैं टूटेंगे तब पता लगेगा कि जनता कुछ भी कर सकती है।
 बडखल विधानसभा के अध्यक्ष धर्मवीर भडाना ने लखानी धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद पहुंचे, जिनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया और इंकलाब जिंदाबाद के नारेे लगाये। सम्मेलन में एकत्रित हुए हजारों कार्यकर्ताओं को देख जयहिंद गदगद हो गये और फिर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने के लिये जोशिलाा भाषण दिया।
पत्रकारों से बात करते हुए नवीन जयहिंद ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी की बजह क्राईम सिटी के नाम से पुकारा और कहा कि अगर प्रदेश में कांड करवाने हैं तो फिर से भाजपा को सत्ता में बैठा देना और अगर काम करवाने हैं तो आम आदमी पार्टी को मौका देना। वहीं भाजपा के हरियाणा में 75 पार के नारे में पर जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मुगेरीलाल का नाम दे दिया, कहा कि मुख्यमंत्री मुगेरीलाल की तरह सपने देख रहे हैं। वहीं जयहिंद ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को भाजपा का ही अंग बताया कि कहा कि इन सभी पार्टियों को भाजपा ने डराया धमकाया हुआ है क्योंकि इन्होंने कांड किये हुए हैं, आम आदमी पार्टी डर नहीं सकती क्योंकि वह बेदाग पार्टी है इसलिये इस बार हरियाणा में भाजपा का खूंटा उखाड के ही दम लेंगे।

No comments :

Leave a Reply