HEADLINES


More

थाना कोतवाली ने अगवा बच्चे को किया बरामद

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 20 July 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। थाना कोतवाली ने अगवा बच्चे को किया बरामद। आपको बताते चलें कि थाना कोतवाली को राजकुमार पुत्र स्वर्गीय श्री कल्लू राम निवासी विट्ठल पुर खमरिया संत रविदास नगर उत्तर प्रदेश हाल किराएदार मकान नंबर g72 एसी नगर
फरीदाबाद ने बताया था कि उसका बेटा धीरज उम्र 4 साल AC नगर गली में सामने से किसी नाम पता ना मालूम ने अपहरण कर लिया है।
जिस पर एसएचओ कोतवाली ने तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए केस की जिम्मेदारी सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार को दी।
सहायक उप निरीक्षक परवीन कुमार ने तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए जांच अमल में लाई और इस बारे में कंट्रोल रूम में वीटी करा कर बच्चे की तलाश शुरू की।
जांच में सामने आया कि एक नाम पता ना मालूम व्यक्ति एक छोटे बच्चे को लेकर बल्लभगढ़ बस स्टैंड पुल के नीचे पहुंचा है जो बच्चे को लेकर जा रहा है।
जिस पर सहायक उप निरीक्षक ने अपनी टीम को लेकर बताई हुई जगह पर जाकर उपरोक्त व्यक्ति को 4 साल के बच्चे सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम विनोद बताया है आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर आरोपी को नीमका जेल भेजा गया है। अपहृत बच्चे धीरज को सीडब्ल्यूसी के माध्यम से परिजनों के हवाले किया गया है।

No comments :

Leave a Reply