HEADLINES


More

भारतीय मजदूर संघ ने किया केबिनेट मंत्री विपुल गोयल कार्यालय पर प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 28 July 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। भाजपा की ईकाई मानी जाने वाले भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारियों ने लंबित पडी हुई मांगों को लेकर केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाये। भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर यह प्रदर्शन हरियाणा के सभी 22 जिलों में किया जा रहा है और सभी मंत्रियों के माध्यम से मुख्य
मंत्री तक अपनी बात पहुंचाई जा रही है। कर्मचारियों की मांग सातवें वेतन आयोग का लाभ, न्यूनतम वेतन 18000, रिटायरमेंट में 2 साल की अवधि बढ़ाने और किसी हादसे में कर्मचारी की मौत के बाद परिजन को नौकरी देने जैसी है।। 52 हजार मजदूरों का करीब 54 हजार करोड रूपया पडा हुआ है जिसे सरकार नहीं दे रही है। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी सीबी चैहान ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनकी मांगें मान लेने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया है इसलिए कर्मचारियों की चेतावनी है कि जल्द ही सभी कर्मचारियों की लंबित पड़ी हुई मांगों को पूरा कर दें अन्यथा 1 अगस्त से सीएम सिटी करनाल में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जायेगा।

No comments :

Leave a Reply