HEADLINES


More

पार्टी की जमीन मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तरप्रदेश का दौरा करेंगी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 26 July 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
लखनऊ. कांग्रेस पार्टी की जमीन मजबूत करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तरप्रदेश का दौरा करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका सभी इलाकों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और उनका फीडबैक लेंगी। इसी फीडबैक के आधार पर जिलास्तर पर अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूर्वी उप्र के दौरे की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रियंका दिल्ली में चुनिंदा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। इसमें वे जिलास्तर पर पार्टी के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर भी बातचीत कर रहीं हैं। दिल्ली में प्रियंका से मिलकर लौटे एक कार्यकर्ता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि वह एक फॉर्म में सभी सुझावों को नोट करवा रहीं हैं।  

No comments :

Leave a Reply