HEADLINES


More

योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने वाला कॉन्स्टेबल ही हो गया बर्खास्त

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 16 June 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
इटावा:  
उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने पर पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कॉन्स्टेब्युलरी) के एक कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है. कांस्टेबल मुनीश यादव ने शनिवार को अपनी वर्दी के साथ लाल समाजवादी टोपी पहनी और जिला कलेक्ट्रेट में एक तख्ती लेकर गए पहुंच गए जिस पर लिखा था, "योगी सरकार को बर्खास्त करो". मुनीश यादव ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए क्योंकि यह कानून और व्यवस्था कायम रखने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि वह जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को इस संबंध में ज्ञापन देने आए थे. जिलाधिकारी जे.बी. सिंह ने कहा कि कांस्टेबल उनसे नहीं मिला, लेकिन उन्होंने मीडियाकर्मियों से घटना के बारे में सुना है. वर्तमान में इटावा के रहने वाले मुनीश यादव नोएडा में तैनात हैं. 

No comments :

Leave a Reply