HEADLINES


More

अधिवक्ता की बेटी सिविल सर्विस में हरियाणा में आई प्रथम

Posted by : pramod goyal on : Monday, 8 April 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद। 

जिला अदालत, सैक्टर-12 फरीदाबाद में वकालत करने वाले सीनियर अधिवक्ता जोगेन्द्र यदुवंशी की बेटी वैशाली सिंह ने देश के साथ साथ हरियाणा प्रदेश के जिले फरीदाबाद का नाम भी रोशन किया उन्होंने यू0पी0एस0सी0 की सीविल सर्विस परीक्षा में हरियाणा प्रदेश में प्रथम व पूरे देश में आठवीं रैंक हासिल करके अपने शहर फरीदाबाद व हरियाणा प्रदेश का गौरवान्वित करके नाम रोशन किया है व क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभरी है। और अब अन्य बच्चे भी यू0पी0एस0सी0 की परीक्षा में बढकर आऐंगे। इस मौके पर बार काऊंसिल पंजाब एण्ड हरियाणा पूर्व मनोनित सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता शिवदत्त वशिष्ठ  एडवोकेट, नवीन गुन्ता एडवोकेट, जे0सी0 बोस यूनिर्वसिटी वाई0एम0सी0ए0 के छात्र संघ प्रधान अनूप वशिष्ठ, पवन कौशिक ने उन्हें फूलों गा गुलदस्ता देकर वैशाली सिंह व उनके पिता जोगेन्द्र यदुवंशी जी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments :

Leave a Reply