//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल आज सेक्टर 9 स्थित वैशाली सिंह के घर गए और यूपीएससी में टॉपर रही वैशाली सिंह व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी । श्री गोयल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हरियाणा की बेटियां समस्त भारत में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं ।
श्री गोयल ने बधाई देते हुए कहा कि वैशाली जैसे होनहार बच्चे ना केवल माँ बाप का नाम रौशन करते हैं बल्कि सारे शहर का नाम रोशन होता है । उन्होंने वैशाली के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए तथा बधाई देते हुए कहा कि वैशाली ने आठवाँ रैंक प्राप्त कर पूरे फ़रीदाबाद का नाम रोशन किया है ।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा की टिकट पर तिगाँव से चुनाव लड़ चुके राजेश नागर भी मौजूद थे ।

No comments :