//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर के तत्वावधान में सातवां सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर संस्थान में शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सभी जोड़ों ने फेरे लिए। इस भव्य सामूहिक विवाह
समारोह की खास बात यह रही कि सभी जोड़ों को सात की बजाए आठ फेरे दिलवाए गए । मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया के विशेष आग्रह पर सभी वैवाहिक जोड़ों ने आठवां फेरा देशभक्ति के नाम पर लिया। भारत द्वारा पाकिस्तान के आंतकी ठिकाने पर जोरदार हमले के मद्देनजर इस विवाह सम्मेलन में भी उपस्थित सभी लोगों के भीतर देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया। इसलिए आठवां फेरा हिन्दुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नाम रहा।
मंदिर संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। विवाह आयोजन से पहले शहर में सभी 32 दूल्हों की बारात निकाली गई। जिसमें नाचते गाते बैंड बाजे की साथ दूल्हे व उनके बाराती मंदिर संस्थान में पहुंचे। मंदिर प्रागंण में पहुंचने पर बारातियों का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया, पूर्व विधायक चंदर भाटिया, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, गिर्राजदत्त गौड़, वेद प्रकाश कुकरेजा, वेद भाटिया, फकीरचंद कथूरिया हरबंस बांगा, अशोक भाटिया, बलदेव मास्टर, राहुल मक्कड, एसी भाटिया, ललित गुप्ता, आर के जैन, राजा शर्मा, रमेश सहगल, सुरेंद्र गेरा, विनोद पांडे, नेतराम गांधी, खुशीराम, संतोष नारंग, सीमा व बलवीर, बलजीत, अनिल ग्रोवर व प्रीतम ने सभी जोड़ों को आर्शीवाद देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की।

No comments :