HEADLINES


More

सरकारी स्कूल-अस्पतालों को बंद करने के लिए खट्टर सरकार कर रही है माफिया की तरह काम– जयहिन्द

Posted by : pramod goyal on : Monday 21 January 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद | आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द जी रविवार को फरीदाबाद में  27 जनवरी को अरविन्द केजरीवाल की होने वाली स्कूल-अस्पताल रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुचें व पत्रकारों से बातचीत में बताया की दिल्ली मुख्यमंत्री की आठवीं “स्कूल- अस्पताल” रैली है | व केजरीवाल जी हरियाणा में 20 से जायदा जनसभाएं कर चुके है | हरियाणा मुख्यमंत्री के गृह जिले करनाल में केजरीवाल जी को एक डिस्पेंसरी का दौरा करने से रोका गया था उसके बाद उन्होंने हरियाणा में एक बाद एक स्कूल-अस्पताल रैली की व हरियाणा की जनता ने खट्टर सरकार को इसका जवाब दिया | हरियाणा में खट्टर सरकार सरकारी स्कूल व अस्पता          लों को बंद करने के लिए माफिया की तरह ल
गी हुई है | आज तक भाजपा सरकार न तो कोई नया स्कूल या अस्पताल खोल पाई है और न ही मोजुदों स्कूल-अस्पतालों की व्यवस्था ठीक कर पाई है |जयहिन्द ने बताया कि हरियाणा की जनता के साथ भाजपा ने धोखा किया है | जिस उम्मीद से हरियाणा की जनता ने भाजपा को वोट दिया था उसके सरकार ने उल्ट सारे काम किया है | चाहे हरियाणा के भाईचारे का नाश हो ,बिगड़ी  कानून व्यवस्था, न ही महिला सुरक्षा , बदहाल किसान-जवान , न बिजली है न पानी है |हरियाणा के अंदर इनके विधायक, सांसद  प्रोपर्टी डीलिंग और अपनी जेब भरने में लगे हुए है | जनता के हित के लिए इन्होने कुछ नही किया | एक काम जरुर खट्टर सरकार ने किया है  जातिवाद, क्षेत्रवाद  और धर्म के नाम पर हरियाणा की जनता को जरुर बांटा है | 2019 के चुनाव में हरियाणा की जनता इन्हें भगाने के लिए तैयार बैठी है और आम आदमी पार्टी ही भाजपा को उखाड़कर  फेंक सकती है |

No comments :

Leave a Reply