HEADLINES


More

छात्र रेहान शर्मा व हिमांशु कौशिक का महात्मा हंसराज नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दिल्ली एनसीआर की टीम में चयन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 10 December 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 10 दिसम्बर। डीएवी एन.एच.तीन के छात्र रेहान शर्मा व हिमांशु कौशिक का महात्मा हंसराज नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दिल्ली एनसीआर की टीम में चयन हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर महेन्द्र सिंह धोनी के शहर रांची में यह प्रतियोगिता 12 से 15 दिसम्बर तक आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि रेहान राज शर्मा ने शतकीय पारी खेल कर हाल ही में चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया था। वह अंडर-19 एसजे-फाईव का भी हिस्सा रह चुके है। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती ज्योति दहिया ने रेहान शर्मा व हिमान्शु कौशिक के राष्ट्रीय टीम में चयन पर बधाई दी है।


No comments :

Leave a Reply