HEADLINES


More

संपत्ति कर वसूली कैम्प में लगभग छह लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ

Posted by : pramod goyal on : Monday, 10 December 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, । फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आज यहां सेक्टर-48 केे जेडपार्क सोसायटी एवं लेख व्यू अपार्टमेन्ट में लगाए गए संपत्ति कर वसूली कैम्प में  लगभग छह लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस कैम्प की विशेषता यह रही कि नगर निगम के संपत्ति कर नेटवर्क में 500 नई इकाईयों का इजाफा हो गया। निगम के एनआईटी जोन-द्वितीय की क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी सुमन मल्होत्रा के नेतृत्व में लगाए गए इस कैम्
नगर निगम के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी (मु0) रतन लाल रोहिल्ला ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के संपत्ति कर व टे्रड लाईसेंस की वसूली के लिए निगम के द्वारा आगामी 31 मार्च तक निरन्तर कैम्प लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में कल 10 दिसम्बर को नगर निगम सभागार एनआईटी फरीदाबाद, ओल्ड फरीदाबाद के क्षेत्रीय कार्यालय व बल्लबगढ़  के सेक्टर-59 प्लाट नंबर-110 एचएसआईडीटी (पोलीमेन्ट कंपनी) के पीछे ट्रेड लाईसेंस की वसूली के लिए प्रात: 10 बजे से सायं 4.00 बजे तक कैम्प लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2010-2011 से लेकर 2017-2018 तक की अवधि का बकाया संपत्ति कर जमा कराने वाले करदाताओं को संपत्ति कर के ब्याज में 30 प्रतिशत की छूट 31 दिसम्बर तक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संपत्ति कर व ट्रेड लाईसेंस के बड़े बकायेदारों ने यदि बिना किसी देरी के अपने बकायों का भुगतान नहीं किया तो निगम के द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए ऐसे बकायादारों की इकाईयों को सील करने का अभियान शुरू किया जाएगा।


प में अन्य के अलावा निरीक्षक संजीव, अजयबीर व  अनूप सिंह, टेकचंद,  परविन्द्र , करन, दिलीप, पवन, सुरेन्द्र ने भी भाग लिया। कैम्प के आयोजन को सफल बनाने में आरडब्ल्यूए और आम नागरिकों का भरपूर सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा 16 दिसम्बर को चार्मवुड इरोज विला में, 23 दिसम्बर को सैनिक कालोनी और 30 दिसम्बर को सेक्टर-45 में संपत्ति कर की वसूली के लिए कैम्पों का आयोजन किया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply