HEADLINES


More

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट की क्लीनचिट के बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेरना किया शुरू

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 18 December 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्लीनचिट दिए जाने के बाद अब बीजेपी ने पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और राहु
ल गाँधी के झूठ का पर्दाफ़ाश करने का काम शुरू कर दिया है. आज इसी कड़ी में आज बीजेपी के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी और प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा की नीरा तोमर की अगुवाही में जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौपा। इस मौके पर फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला भी मौजूद रही. गौरतलब है की हाल ही के पांच राज्यों के चुनाव में राहुल गाँधी ने राफेल घोटाले का मुद्दा उठाया था. जिसका फायदा कांग्रेस को इन चुनाव में खूब मिला था. लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में सुनवाई करते हुए इस मामले को खारिज करते हुए सरकार को  क्लीनचिट दे दी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्लीनचिट  मिलने के बाद अब भाजपा कांग्रेस को घेरने के लिए मैदान में उतर आयी है. 

No comments :

Leave a Reply