//# Adsense Code Here #//
मुरथल . 14 गांवों को नगर निगम से बाहर निकालने
के बाद सीएम मनोहर लाल पहली बार सोमवार को मुरथल में जनसभा के लिए पहुंचे।
जनसभा का समय शाम 5:30 बजे था। लेकिन सीएम 7:30 बजे आए। सुरक्षा प्रबंधों
के तहत मंच से लोगों की दूरी के लिए बनाई लंबी डी को देख सीएम ने एसपी को
बुलाकर एतराज जताया। वे मंच से उतर आए और अपनी कुर्सी भी नीचे ही लगवा ली। डी की बल्लियों को
सुरक्षा बलों से हटवाया गया। लोगों को कुर्सियां छोड़ आगे डी में ही बैठाया
गया। इसके बाद सीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने
कहा कि 9 सीएम पहले बन चुके हैं, मैं 10वां हूं। साफ नीयत से काम कर समान
विकास करा रहा हूं।

No comments :