HEADLINES


More

फरीदाबाद बड़ी तोड़फोड़ से लोग सकते में

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 11 September 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
 सुप्रीम कोर्ट द्वारा फरीदाबाद के कांत एंक्लेव को  फॉरेस्ट डिक्लेअर करने के बाद कांत एंक्लेव के निवेशक और यहां रहने वाले लोग सकते में है ।  लोगों का कहना है कि सरकार ने इस जमीन को पास किया ,सरकार ने रजिस्ट्री की ,सरकार ने हमें कंप्लीशन दिया सरकार ने पानी , बिजली, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट जैसे सभी डॉक्युमेंट बना कर दिए । अब  38 साल यहां रहने के बाद हमें पता लगा कि जिस जगह हम रह रहे हैं वह जंगल है। लोगों का कहना है कि सरकार और अधिकारियों की किए की सजा उन्हें मिलकर उन्हें ना मिलकर उस आम आदमी को मिल रही है जो जो देश में कानून का पालन करता है । लोगो के मुताबिक़ कमाल की बात तो ये है की यहाँ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अहमदी समेत कई मंत्रियो के मकान है।
लोगों का कहना है कि उन्होंने  अपने जीवन भर की पूंजी कांत एंक्लेव में घर बनाने में लगा दी यहां सरकार ने हर वह जरूरी दस्तावेज बनाया जो किसी भी जमीन को वैध बताने के लिए जरूरी है लोगों का कहना है कि यहां पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस अहमदी साहब के भी दो मकान है अब ऐसे में यह पता लगे कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस का मकान भी अवैध है तो फिर लोग किस पर विश्वास करें क्योंकि जस्टिस अहमदी के मकान बन के मकान के बनने के बाद काफी लोगों ने यहां जमीन खरीदी और मकान बनाए  यहां रहने वाले लोगों के मुताबिक शांति एंक्लेव करीब 425 एकड़ जमीन पर फैला है और यहां 1612 प्लॉट है जिस पर करीब 50 परिवार यहां रहते भी हैं ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला आम लोगों के हित में दिखाई नहीं दे रहा जबकि सुप्रीम कोर्ट से अपेक्षा की जाती है कि वह आमजन के हित में फैसला देगा।

No comments :

Leave a Reply