//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली: पिछले क़रीब दो हफ़्तों से पेट्रोल-डीज़ल की
कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही
है. मौजूदा वक्त दिल्ली में पेट्रोल 80. 87 रुपये और डीज़ल 72. 97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 88 रुपये 26 पैसे और डीज़ल 77 रुपये 47 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है. लगातार बढ़ती कीमतों से महंगाई की मार से कराह रही जनता राहत की आस में है, तेल पर टैक्स कम करने की मांग उठ रही है. मगर सरकार ने टैक्स कम करने से इन्कार किया है. इन सबके बीच तेल कंपनियां मलाई काट रहीं हैं. लगातार महंगे होते तेल से कंपनियों का खजाना भर रहा है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि सिर्फ एक साल के भीतर महज सरकारी कंपनियों ने 1292564.93 करोड़ का कारोबार किया है. जिसमें 68598.08 करोड़ रुपये तो शुद्ध मुनाफा है. पिछले दिनों संसद सत्र के दौरान हुए एक लिखित सवाल के जवाब में सरकार ने सरकारी कंपनियों की कमाई का हिसाब-किताब दिया था. हालांकि पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने प्राइवेट तेल कंपनियों की कमाई का ब्यौरा उपलब्ध कराने में असमर्थता जाहिर की थी. कहा था कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय निजी क्षेत्र की कंपनियों की कमाई का हिसाब नहीं रखता.

No comments :