HEADLINES


More

निगम सम्पति कर संग्रहण कैम्पों में 12 लाख रूपये से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ

Posted by : pramod goyal on : Saturday 1 September 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 1 सितम्बर।  फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त मोहम्मद शाईन के निर्देश पर सूरजकुंड रोड़ स्थित ग्रीन वैली कल्ब,सेक्टर 41-42 के परिसर में और अशोका एनकलेव मेन में लगाए गए सम्पति कर संग्रहण कैम्पों  में 12 लाख रूपये से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ, जिसमें 9 लाख रूपये का राजस्व ग्रीन वैली कैम्प से प्राप्त हुआ जबकि अशोका एनकलेव कैम्प से 3,67,000 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।  ग्रीन वैली में आयोजित किया गया निगम की एन.आई.टी. द्वितीय जोन की भूमि एवं अनुमति अधिकारी सुमन मल्होत्रा ने किया, जबकि अशोका एनकलेव में आयोजित कैम्प का नेतृत्व फरीदाबाद ओ
ल्ड जोन के क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी अनिल रखेजा ने किया।   खराब मौसम के बावजूद इन कैम्पों के प्रति करदाताओं का रूझान सकारात्मक रहा।  निग्मायुक्त ने कहा है कि निगम अपने बकाया करों की वसूली के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा और आने वाले कुछ महीनों में एक रिकार्ड करों की वसूली सुनिश्चित की जायेगी।  उन्होंने बताया कि सभी संयुक्त आयुक्तों व क्षेत्रिय एवं कर अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इसी प्रकार के कैम्पों का आयोजन हर सप्ताह करें और इन कैम्पों में नागरिकों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह भी सुनिश्चित किया जायेगा।
निग्मायुक्त मोहम्मद शाईन ने बताया कि केवल बकाया करों की वसूली के लिए बड़े डिफाल्टर्स की संपत्तियों को सील करने के साथ-साथ कुर्क करने की भी कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए 10000 से अधिक डिफाल्टर्स को अभी तक नोटिस जारी कर दिये गये है।  यदि आवश्यक हुआ तो हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 130 के तहत कार्यवाही करते हूए लैंड रेवेन्यू घोषित करवा करके निगम अपने कर की वसूली ऐसे डिफाल्टर्स से करेगा।  उन्होंने बताया कि पानी व सीवर के अवैध कनैक्शनों को नियमित करने के लिए कल 12 अगस्त से निगम के तीनों जोनों में कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।  इन कैम्पों में अपने अवैध कनैक्शनों को वैध करवाने के लिए नागरिकों को किसी पलम्बर आदि से फाईल बनवाने की कोई  आवश्यकता नहीं होगी और इसके लिए निर्धारित फार्म निगम के द्वारा मौके पर ही निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा निगम सदन के निर्णय के अनुसार रियायती दरों पर वैध किये जाने वाले इन कनैक्शनों की प्रक्रिया का सरलीकरण कर अनेकों औपचारिकताओं में भी छूट दी जा रही है।
           

No comments :

Leave a Reply