HEADLINES


More

सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Monday 6 August 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 6 अगस्त। हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने आज 18वें दिन नगर निगम मुख्यालय के समक्ष भोजन अवकाश के दौरान विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा 24 मई के फैसले को लागू तो किया नहीं बल्कि सफाई कर्मचारियों की दो घंटे की ड्यूटी ज्यादा कर दी है। सुबह कर्मचारी एक घंटा तथा शाम को एक घंटे बाद छुट्टी करेगा। जिससे गुस्साएं सफाई कर्मचारियों ने आज हजारों की समक्ष में नगर निगम के समक्ष एकत्र होकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रधान श्री बाल$गुहेर ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों में आऊटसोर्सिंग, ठेकाप्रथा में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाकर विभाग रोल पर रखने, 15 हजार रूपए न्यूनतम वेतन देने, ठेकाप्रथा को बंद करने, वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता देने, हाऊस रेंट देने, नई भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर अब तक कोई अमल न होना तथा अन्य मांगों को तुरन्त प्रभाव से लागू करने की मांग की।
आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता दानसिंह, राजबीर चिण्डालिया, रघुबीर चौटाला, जितेन्द्र छाबड़ा, बल्लू चिण्डालिया, धर्मसिंह मुल्ला, बल्लू प्रधान, रणजीत चिण्डालिया, राजपाल किठवाड़ी, नरेश भगवाना, विजयपाल, विनोद, विरेन्द्र भंडारी, जयसिंह, रविन्द्र टांक, संजय, महिला नेता माया, सुनीता, ललिता, शकुन्तला, कमलेश आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।
आज 18वें दिन नगर निगम मुख्यालय के समक्ष भोजन अवकाश के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन सहसचिव महेन्द्र कुुण्डिया ने किया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा 24 मई के फैसले को लागू तो किया नहीं बल्कि सफाई कर्मचारियों की दो घंटे की ड्यूटी ज्यादा कर दी है। सुबह कर्मचारी एक घंटा तथा शाम को एक घंटे बाद छुट्टी करेगा। जिससे गुस्साएं सफाई कर्मचारियों ने आज हजारों की समक्ष में नगर निगम के समक्ष एकत्र होकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रधान श्री बाल$गुहेर ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों में आऊटसोर्सिंग, ठेकाप्रथा में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाकर विभाग रोल पर रखने, 15 हजार रूपए न्यूनतम वेतन देने, ठेकाप्रथा को बंद करने, वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता देने, हाऊस रेंट देने, नई भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर अब तक कोई अमल न होना तथा अन्य मांगों को तुरन्त प्रभाव से लागू करने की मांग की।
आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता दानसिंह, राजबीर चिण्डालिया, रघुबीर चौटाला, जितेन्द्र छाबड़ा, बल्लू चिण्डालिया, धर्मसिंह मुल्ला, बल्लू प्रधान, रणजीत चिण्डालिया, राजपाल किठवाड़ी, नरेश भगवाना, विजयपाल, विनोद, विरेन्द्र भंडारी, जयसिंह, रविन्द्र टांक, संजय, महिला नेता माया, सुनीता, ललिता, शकुन्तला, कमलेश आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन सहसचिव महेन्द्र कुुण्डिया ने किया।

No comments :

Leave a Reply