//# Adsense Code Here #//
भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आप पार्टी की फरीदाबाद
ईकाई ने बीके चैक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका और जमकर
भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाये। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि
आरबीआई से 20 हजार करोड लेने वाले अदानी के पक्ष में भाजपा सरकार कोर्ट में
भी खडी हो गई है जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है।
फरीदाबाद बीके चैक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करते हुए
दिखाई दे रहे ये आम आदमी पार्टी के नेता है जिन्होंने आज भाजपा सरकार पर
भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका औैर जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ
नारेबाजी की है।
आप पार्टी के जिला संयोजक धर्मवीर भडाना ने कहा
कि कुछ सालों पहले मोदी ने प्रत्येक संचार केन्द्र पर एक विज्ञापन दिया था
जिसमें था के वह देश नहीं बिकने देंगे, तेल नहीं बढने देंगे,, आज देश भी
बिक रहा है और तेल के दाम भी बढ रहे हैं। इतना ही नहीं भाजपा सरकार आरबीआई
से 20 हजार करोड लेने वाले अदानी के पक्ष में भाजपा सरकार कोर्ट में भी खडी
हो गई है जिससे उन्हें भ्रष्टाचार की बदबू आ रही है। आज देश को भ्रष्टाचार
के काल केजरवाल की जरूरत है।
No comments :