HEADLINES


More

मंत्री विपुल गोयल ने गोद लिये सीही गांव में किये करोडों के विकाय कार्यो के शिलान्यास

Posted by : pramod goyal on : Monday, 13 August 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
हरियाणा के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आदर्श गांव बनाने के लिये गोद लिये फरीदाबाद विधानसभा के सीही गांव में एक करोड़ साठ लाख की लागत से पानी की लाइन का शिलान्यास किया, इस दौरान मंत्री विपुल गोयल ने 55 लाख की लागत से चैपाल का भी शिलान्यास किया। वहीं उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक प्रेरणादायक राजनेता खो दिया है।
फरीदाबाद विधानसभा के सीही गांव को गोद लेने के बाद केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अब गांव में विकास करवाना शुरू कर दिया हैै। आज गांव में पहुंचे केबिनेट मंत्री विपुल गोयल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने गांव को आदर्श गांव की तरह विकसित करने के लिये गांव में एक करोड़ साठ लाख की लागत से पानी की लाइन का शिलान्यास किया, इस दौरान मंत्री विपुल गोयल ने 55 लाख की लागत से चैपाल का भी शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि जल्द ही पूरे गांव को आदर्श गांव की तरह विकसित कर दिया जायेगा। वहीं उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक प्रेरणादायक राजनेता खो दिया है। सोमनाथ चटर्जी ने हमेशा पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सिद्धांतों की राजनीति की थी, उन्हें आज उनके निधन पर बेहद ही दुख है।

No comments :

Leave a Reply